best news portal development company in india

आजमगढ़: गोबर फेंकने को लेकर विवाद, पिता-पुत्र गिरफ्तार

SHARE:

आजमगढ़: गोबर फेंकने को लेकर विवाद, पिता-पुत्र गिरफ्तार

फूलपुर/आजमगढ़। भैंस का गोबर फेंकने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फूलपुर पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त को कुशहाँ निवासी मो. सैफ ने तहरीर दी थी कि उसके पिता मो. तैय्यब गोबर फेंक रहे थे। इसी दौरान अबू हम्जा ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अतिकुर्रहमान उर्फ अतीक व मो. उमर के साथ मिलकर मारपीट की।

आरोप है कि बेटे द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला कर सिर में गंभीर चोट पहुंचाई और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

उपनिरीक्षक सतेन्द्र कुमार की टीम ने 27 अगस्त सुबह करीब 9:30 बजे इब्राहिमपुर मोड़ से अतिकुर्रहमान उर्फ अतीक (42) पुत्र सुहेल और मो. उमर (19) पुत्र अतीक, निवासी सतुवहिया को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है। मामले में तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई