best news portal development company in india

डीएम रविन्द्र कुमार ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा !

SHARE:

डीएम रविन्द्र कुमार ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा

आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।

बैठक में जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण, परिवार कल्याण कार्यक्रम तथा आशा कार्यकत्रियों के कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

डीएम ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही अस्पतालों में जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

उन्होंने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने तथा टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई