आजमगढ़: कंधरापुर बाजार में ट्रक की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के कंधरापुर बाजार में रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, गोधपुर गांव निवासी जयराम विश्वकर्मा (50) किसी काम से पैदल कंधरापुर बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भंवरनाथ की तरफ से कप्तानगंज की ओर जा रहे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर कंधरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है।
मृतक की मौत की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।








