best news portal development company in india

गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर से चिंता, सांसद सुनील कुमार ने गंडक बराज का लिया जायजा

SHARE:

गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर से चिंता, सांसद सुनील कुमार ने गंडक बराज का लिया जायजा

खबर पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से जहां गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर से चिंता, सांसद सुनील कुमार ने गंडक बराज का लिया जायजा

बगहा। गंडक नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। इसी बीच रविवार को वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने गंडक बराज पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से जलस्तर एवं नदी की स्थिति की जानकारी ली। सांसद ने कहा कि नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक त्रासदी से लोग भयभीत हैं, लेकिन ऐसी स्थिति में बिहार सरकार और भारत सरकार पूरी मुस्तैदी के साथ नेपाल के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है और जल संसाधन विभाग द्वारा 24 घंटे गंडक नदी एवं बराज की स्थिति की मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की। सांसद ने कहा कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि ईश्वर पर विश्वास रखें, हम सभी इस कठिन दौर से जल्द निकलेंगे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई