कैफ़ी के गांव में महिलाओं ने निकाला मशाल जुलूस, फ़िल्म की शूटिंग जारी
आज़मगढ़/फूलपुर। मशहूर शायर व गीतकार कैफ़ी आज़मी के पैतृक गांव मिज़वां में इन दिनों फ़िल्म की शूटिंग चल रही है। बुधवार की देर शाम कैफ़ी आज़मी चिकनकारी सेंटर और गांव की महिलाओं ने मशालों के साथ जुलूस निकाला। इस दौरान राजनीतिक और सामाजिक आंदोलनों का लोकप्रिय नारा “कमाने वाला खाएगा, लूटने वाला जाएगा, नया ज़माना आएगा” भी गूंजा, जिसे शूटिंग टीम ने कैमरे में कैद किया।
बताया गया कि 26 सितंबर को मुंबई में आयोजित होने वाले फ़ैशन कार्यक्रम में मिज़वां की गतिविधियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसी के लिए गांव में अलग-अलग दृश्यों की शूटिंग की जा रही है।
फ़िल्म में बैडमिंटन और जूडो-कराटे की गतिविधियों की भी शूटिंग की गई। शूटिंग के दौरान नम्र गोयल, विकास यादव तथा प्रसिद्ध फ़ैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा की टीम के मार्केटिंग हेड सेल्हा योहान मुंबई जाने के लिए गुरुवार सुबह 5:00 ही बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए! जबकि टीम के अफान अहमद सहित अन्य सदस्य 4 सितंबर को मुंबई जाएंगे!
इस मौके पर मिज़वां वेलफ़ेयर सोसाइटी के डिप्टी मैनेजर मनोज कुमार प्रजापति, कैफ़ी आज़मी चिकनकारी सेंटर की मैनेजर संयोगिता, सुरेंश, लल्लन, पंकज और नीरज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।








