best news portal development company in india

कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में तैयारियां तेज, सजावट और पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह

SHARE:

खबर पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर से जहां कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में तैयारियां तेज, सजावट और पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह

बगहा-रामनगर। कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर बगहा और रामनगर के विभिन्न मंदिरों में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों की साफ-सफाई के साथ आकर्षक सजावट का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया जा रहा है।
जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण की झांकी, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर समितियों द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंदिर प्रबंधन की ओर से साफ-सफाई, पेयजल, रोशनी और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था की जा रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई