best news portal development company in india

पानी में डूबा सिसवनिया स्कूल, 50 दिनों से पढ़ाई ठप, सैकड़ों बच्चों का भविष्य अधर में

SHARE:

पानी में डूबा सिसवनिया स्कूल, 50 दिनों से पढ़ाई ठप, सैकड़ों बच्चों का भविष्य अधर में

लोकेशन पश्चिम चंपारण रिपोर्ट मोहम्मद इम्तियाज

खबर पश्चिम चंपारण जिले में के बेतिया से जहां बाढ़ के पानी में डूबा सिसवनिया स्कूल, 50 दिनों से पढ़ाई ठप, सैकड़ों बच्चों का भविष्य अधर में

योगापट्टी। बेतिया के योगापट्टी प्रखंड के दियारा इलाके में गंडक नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के कारण बाढ़ और कटाव की समस्या लगातार बनी हुई है। इसका सीधा असर अब शिक्षा व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। सिसवा मंगलपुर पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय सिसवनिया में 15 जुलाई से बाढ़ का पानी जमा है। करीब 50 दिनों से विद्यालय बंद रहने के कारण सैकड़ों छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है।

विद्यालय परिसर में कई फीट पानी जमा होने के कारण शिक्षक और बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। लंबे समय से पानी जमा रहने से विद्यालय के फर्नीचर, शैक्षणिक सामग्री और अन्य सरकारी सामान के खराब होने का खतरा भी बढ़ गया है। सामान को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए नाव की जरूरत है, लेकिन नाव उपलब्ध नहीं होने से यह काम भी मुश्किल बना हुआ है।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जगजीवन राम ने बताया कि विद्यालय का अपना पक्का भवन अब तक नहीं बन पाया है। सरकारी जमीन उपलब्ध होने के बावजूद भवन निर्माण की दिशा में ठोस पहल नहीं हुई। ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह विद्यालय संचालित किया जा रहा था, लेकिन हर वर्ष बाढ़ के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है।

शिक्षकों ने अंचलाधिकारी को पत्र देकर विद्यालय को सुरक्षित स्थान पर अस्थायी रूप से शिफ्ट करने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी तत्काल वैकल्पिक भवन की व्यवस्था कर पढ़ाई शुरू कराने और सरकारी जमीन पर स्थायी विद्यालय भवन निर्माण की मांग की है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई