best news portal development company in india

आजमगढ़: पुलिस लाइन मंदिर में डीएम और एसएसपी ने की श्रीकृष्ण पूजा, गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’ का जयघोष

SHARE:

आजमगढ़: पुलिस लाइन मंदिर में डीएम और एसएसपी ने की श्रीकृष्ण पूजा, गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’ का जयघोष

आजमगढ़। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर रिजर्व पुलिस लाइन आजमगढ़ स्थित मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी स्थापित की गई।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने विधि-विधानपूर्वक भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं आरती की। अधिकारियों ने भगवान श्रीकृष्ण से जनपदवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के शुभ अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और आरती की गई। इस दौरान ‘जय श्रीकृष्ण’ और ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से पूरा पुलिस लाइन परिसर गूंज उठा।

विशेष आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं, जनपद के विभिन्न थाना परिसरों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण एवं उनके परिवारजन मौजूद रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई