best news portal development company in india

भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ !

SHARE:

भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ

फूलपुर, आजमगढ़। विश्व कल्याण की कामना को लेकर मां भवानी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। मां भवानी मंदिर के पुजारी विशाल पांडेय महाराज के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा में 251 कन्याओं और सुहागिन महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर भाग लिया।

कलश यात्रा फूलपुर स्थित श्री हनुमान जी मंदिर परिसर गढ़वा कुंवर नदी से गंगा जल मिश्रित जल से भरे कलश लेकर डीजे और गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई। यात्रा पुरानी मिर्ची मंडी, मां भवानी तिराहा, पुरानी सब्जी मंडी, शनिचर बाजार, चूना चौक, श्री शंकर जी तिराहा, मेन रोड, बस स्टॉप, घास मंडी, कोयला मंडी और संगत जी तिराहा होते हुए मां भवानी मंदिर परिसर पहुंची।

मंदिर परिसर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से कलशों की स्थापना यज्ञ परिसर में की गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने धार्मिक जयघोष के साथ कलश यात्रा में सहभागिता की। आयोजकों के अनुसार, श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्री अखिल कृष्ण जी महाराज श्रद्धालुओं को अपने मुखारविंद से भागवत कथा ज्ञान की अमृतधारा का रसपान कराएंगे।

कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति और धर्म के विभिन्न प्रसंगों से अवगत कराया जाएगा। कलश यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में महिला इंस्पेक्टर रानी साहू समेत महिला पुलिसकर्मियों और पुलिस बल की तैनाती रही। पुलिसकर्मियों ने यात्रा के मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संभाली।

इस अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र के अलावा आसपास के गांवों के गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई