best news portal development company in india

फूड पॉइजनिंग से दूसरी बच्ची की भी मौत, इलाज के दौरान 11 वर्षीय हलीमा सादिया ने तोड़ा दम

SHARE:

फूड पॉइजनिंग से दूसरी बच्ची की भी मौत, इलाज के दौरान 11 वर्षीय हलीमा सादिया ने तोड़ा दम

सुपौल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-19 स्थित जामियातुस सालिहात ट्रस्ट मदरसा में मंगलवार को हुई फूड पॉइजनिंग की घटना में अब दूसरी बच्ची की भी मौत हो गई है। इलाज के दौरान 11 वर्षीय हलीमा सादिया ने शुक्रवार को अनंत प्रेरणा एवं ट्रॉमा सेंटर में अंतिम सांस ली। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतका की पहचान गढ़ बरुआरी निवासी अब्दुल सादिर की 11 वर्षीय पुत्री हलीमा सादिया के रूप में बताई जा रही है। बताया जाता है कि फूड पॉइजनिंग की घटना के बाद हलीमा को शहर के आनंद लोक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अनंत प्रेरणा एवं ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, नेमुआ निवासी अल्फिशा की मां अपनी पुत्री के लिए समोसा और मिठाई लेकर मदरसा पहुंची थी। अल्फिशा ने अपनी सहेलियों के साथ मिलकर समोसा मिठाई खाई थी। इसके बाद चारों बच्चियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना के बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह ही अल्फिशा की सदर अस्पताल में मौत हो गई थी, जबकि हलीमा सादिया की हालत नाजुक बनी हुई थी। वहीं, अन्य दो बच्चियों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई थी।

आज हलीमा सादिया की मौत की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के बाद मदरसा से जुड़े लोगों और मृत बच्चियों के परिजनों के बीच शोक का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई