आजमगढ़l DM रविंद्र कुमार और SSP डॉ. अनिल कुमार ने रक्तदान कर किया सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, 200 युवाओं ने किया रक्तदान
आजमगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को मंडलीय सदर चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने मरीजों को फल वितरित कर अभियान का शुभारंभ किया।
इस दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर में करीब 200 युवाओं ने सेवा भाव से रक्तदान किया।
आयोजकों के अनुसार, रक्तदान करने वाले युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। वहीं, अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। फल प्राप्त करने वाले मरीजों ने भी प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
अभियान के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आने का संदेश दिया गया।








