शबाना आज़मी ने जन्मदिन से पहले मनाया जश्न, दोस्तों संग काटा केक
मुंबई। दिग्गज अभिनेत्री शबाना आज़मी ने 18 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मनाया इससे एक दिन पहले उन्होंने अपने घर पर करीबी दोस्तों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों के साथ प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन किया। इस दौरान उन्होंने दोस्तों के साथ तस्वीरें भी साझा कीं।
शबाना आज़मी का फिल्मी सफर जितना उल्लेखनीय रहा है, उतना ही महत्वपूर्ण उनका सामाजिक सरोकारों से जुड़ा काम भी है। वह मेजवां वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष हैं, जो उनके पिता और प्रसिद्ध शायर कैफी आज़मी की सामाजिक विकास की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा, कौशल विकास, महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण युवाओं के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित करती है
मेजवां वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से आजमगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं और युवाओं के लिए प्रशिक्षण व विकास से जुड़े कार्य भी किए जा रहे हैं।
जन्मदिन से पहले हुए समारोह में कई कलाकार और करीबी दोस्त शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में शबाना आज़मी दोस्तों के साथ खुशियां साझा करती नजर आईं।








