best news portal development company in india

आजमगढ़! रानी की सराय पुलिस की कार्रवाई, 18 मुकदमों वाला नसीम उर्फ लम्बू तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार !

SHARE:

आजमगढ़! रानी की सराय पुलिस की कार्रवाई, 18 मुकदमों वाला नसीम उर्फ लम्बू तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रानी की सराय पुलिस ने एक आरोपी को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ चोरी, गोवध, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक, थाना प्रभारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अमिताभ चन्द पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोटिला हाईवे कट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नसीम उर्फ लम्बू पुत्र दिलशेर, निवासी कोटिला, थाना रानी की सराय, उम्र करीब 41 वर्ष बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को 25 सितंबर 2026 को करीब 1:30 बजे हिरासत में लिया गया। मामले में थाना रानी की सराय पर मु0अ0सं0-262/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, नसीम उर्फ लम्बू के खिलाफ कुल 18 अभियोग दर्ज हैं। इनमें चोरी, गोवध, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई