आजमगढ़! रानी की सराय में दिनदहाड़े फायरिंग, पुरानी रंजिश में युवक को लगी गोली
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में शुक्रवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मारने की घटना सामने आई है। गोली युवक की बांह में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार, कोटवा गांव निवासी प्रमोद यादव शुक्रवार सुबह करीब 8:45 बजे गांव में मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही समीर यादव उर्फ ऋषि पुत्र उमेश पर पुरानी रंजिश को लेकर प्रमोद को गोली मारने का आरोप है। गोली प्रमोद की बांह में लगी।गोली चलने की आवाज से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर रानी की सराय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रमोद यादव को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही आरोपी की तलाश में जुटी है।रानी की सराय थाना प्रभारी विमल प्रकाश राय ने बताया कि तहरीर मिली है और प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है








