best news portal development company in india

विश्व नदी दिवस पर ‘नदी की बात जन-जन के साथ’ गोष्ठी, नदियों के संरक्षण का लिया गया संकल्प

SHARE:

विश्व नदी दिवस पर ‘नदी की बात जन-जन के साथ’ गोष्ठी, नदियों के संरक्षण का लिया गया संकल्प

आजमगढ़। विश्व नदी दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं लोक दायित्व के संयुक्त तत्वावधान में नेहरू हाल, आजमगढ़ में ‘नदी की बात जन-जन के साथ’ विषय पर गोष्ठी एवं संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने की।

कार्यक्रम में जनपद की नदियों के संरक्षण, स्वच्छता और उनके अस्तित्व को बचाए रखने को लेकर चर्चा की गई वक्ताओं ने नदियों को पर्यावरण और जनजीवन का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए इनके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया इस दौरान उपस्थित लोगों को नदियों को स्वच्छ रखने और उनके संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प भी दिलाया गया।

कार्यक्रम के दौरान आजमगढ़ की नदियों के नामों को भी प्रमुखता से रखा गया। इनमें श्री सरयू जी, तमसा जी, मूल सरयू नदी, मझुई (मंजूषा), कुंवर, सिलनी, कयाड़, सुकसुई, उगई, कुटकुट नाला, लोनी, भैंसही, मगई, बेसो, दोना, उदन्ती, नरही, लेडुई, गांगी, बघाड़ी, चौरासिसड़ी, भुनगा, शुभकरनी और छोटी सरयू शामिल हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस को स्थानीय नदियों के महत्व से जोड़ना और इनके संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना!

अधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने नदियों को प्रदूषण से बचाने तथा इनके प्राकृतिक स्वरूप को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करने पर जोर दिया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई