best news portal development company in india

निर्माणाधीन फोरलेन की पुलिया में घुसी बस, 13 घायल

SHARE:

छह गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर, सात का लालगंज में चल रहा उपचार

लालगंज (आजमगढ़)। आजमगढ़-जौनपुर सीमा के पास बरडीहा मोड़ स्थित रघुवंशी होटल के सामने शनिवार की देर रात करीब 12 बजे आजमगढ़ से वाराणसी जा रही एक बस अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन फोरलेन की पुलिया में जा घुसी। हादसे में बस सवार 21 यात्रियों में 13 लोग घायल हो गए। इनमें छह की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि सात घायलों का उपचार सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज में चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही देवगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, बस आजमगढ़ से वाराणसी की ओर जा रही थी। बरडीहा मोड़ के पास निर्माणाधीन फोरलेन की पुलिया के समीप अचानक बस अनियंत्रित होकर उसमें जा घुसी। देवगांव कोतवाल सुनील कुमार सिंह की तत्परता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

गंभीर घायलों में महेश यादव (65), शिवपूजन निषाद (65), रीता (40), परमा देवी (65), राम बच्चन (60) और रामप्यारे (70), सभी निवासी घोसी क्षेत्र, मऊ शामिल हैं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

सात घायलों का लालगंज में उपचार

सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज में गुड्डी यादव (55), गुड़िया यादव (30), सोनम यादव (35), सुदामा यादव (62), बस चालक राम मिलन यादव (45), सुक्खू यादव (62) और मंगल यादव (65) का उपचार चल रहा है। सभी घायलों के संबंध में पुलिस और अस्पताल प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई।

कुछ घंटे बाद गड्ढे में पलटी कार

इसी स्थान के आसपास रविवार सुबह करीब 5:13 बजे एक कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। हालांकि हादसे में कार सवारों के सुरक्षित बच जाने की बात सामने आई है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई