best news portal development company in india

शादी का झांसा देकर 14 माह तक संबंध बनाने का आरोप, युवती के कहने पर युवक फरार

SHARE:

शादी का झांसा देकर 14 माह तक संबंध बनाने का आरोप, युवती के कहने पर युवक फरार

अहरौला/आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती ने माहुल कस्बे के एक युवक पर शादी का झांसा देकर करीब 14 माह तक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि जब उसने युवक से शादी करने के लिए कहा तो वह उसे छोड़कर फरार हो गया। मामले में युवती ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर युवक समेत उसके परिवार के दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को दिए शिकायती पत्र के अनुसार, करीब 14 माह पूर्व युवती के संपर्क में माहुल कस्बे का एक युवक आया था। दोनों के बीच बातचीत के बाद कथित रूप से प्रेम संबंध हो गया। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी करने का भरोसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब युवती ने युवक से शादी करने की बात कही तो वह कथित रूप से फरार हो गया।

युवती ने बताया कि मामले की जानकारी उसके परिवार के लोगों को हुई तो उन्होंने लोकलाज और दोनों के बीच संबंध को देखते हुए युवक के परिवार से बातचीत करने का प्रयास किया। आरोप है कि युवक के परिजनों ने परिवार के लोगों को वहां से चले जाने को कहा तथा युवक को कहीं अन्यत्र भेज दिया। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि इसके बाद उसके परिवार पर ही गलत आरोप लगाए गए।

पीड़िता ने शिकायती पत्र में युवक तथा उसके परिवार के दो अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में अहरौला थानाध्यक्ष राम किशोर शर्मा ने बताया कि युवती की ओर से शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। पुलिस आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई