आजमगढ़ लालगंज में एसडीएम नेहा मिश्रा ने भूमि विवादों का किया स्थलीय निरीक्षण, दोनों पक्षों की मौजूदगी में जांच
आजमगढ़। लालगंज तहसील क्षेत्र में लंबित भूमि विवादों के निस्तारण को लेकर एसडीएम नेहा मिश्रा ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत मनुआ कटघर लालगंज और कैथी शंकरपुर में धारा 24 और धारा 116 से संबंधित मामलों की मौके पर पहुंचकर जांच की।निरीक्षण के दौरान दोनों पक्षों को मौके पर बुलाया गया। एसडीएम ने भूमि की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के साथ राजस्व अभिलेखों और संबंधित पक्षों की ओर से प्रस्तुत तथ्यों का मिलान किया। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
एसडीएम नेहा मिश्रा ने कहा कि राजस्व मामलों में मौके की स्थिति और अभिलेखों का मिलान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी दोनों पक्षों की मौजूदगी में स्थलीय निरीक्षण का उद्देश्य विवाद से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करना और मामले का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करना है।
उन्होंने संबंधित राजस्व कर्मियों को मामलों की रिपोर्ट समय से तैयार करने के निर्देश दिए एसडीएम ने कहा कि राजस्व विवादों के निस्तारण में अभिलेखों और मौके की वास्तविक स्थिति को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
प्रशासन की ओर से लंबित मामलों की जांच और रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया का निर्देश दिया गया।








