best news portal development company in india

आजमगढ़ कलेक्ट्रेट में मनाई जाएगी गांधी जयंती, डीएम करेंगे ध्वजारोहण

SHARE:

आजमगढ़ कलेक्ट्रेट में मनाई जाएगी गांधी जयंती, डीएम करेंगे ध्वजारोहण

आजमगढ़। 02 अक्टूबर 2026 — राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आजमगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:45 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में होगा, जहां जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

ध्वजारोहण के बाद कलेक्ट्रेट स्थित गांधी हाल में महात्मा गांधी के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान गांधी जी के प्रिय भजनों का गायन होगा तथा उनके जीवन, शिक्षाओं, विचारों और सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए जनमानस को जागरूक किया जाएगा।

कार्यक्रम के माध्यम से सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सद्भाव और सामाजिक एकता जैसे गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई