best news portal development company in india

ऊदपुर में कूड़े के अंबार से लोग परेशान, हादसे के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार !

SHARE:

ऊदपुर में कूड़े के अंबार से लोग परेशान, हादसे के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार


फूलपुर, आजमगढ़।
फूलपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा ऊदपुर में फूलपुर डायग्नोस्टिक सेंटर और एलआईसी के पास सड़क किनारे लंबे समय से कूड़ा जमा होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। कूड़े के बीच आवारा पशु और सूअरों का जमावड़ा रहता है, जिससे राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार हाल ही में बलिया मार्ग पर कूड़े के पास से गुजरते समय एक बाइक सवार फिसलकर गिर गया। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ग्राम प्रधान अमित कुमार यादव को समस्या से अवगत कराया गया और तहसील दिवस में भी शिकायत दी गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।


वहीं, शबाना मोड़ के पीछे जलनिकासी की समस्या भी बनी हुई है। लोगों के मुताबिक नगर पंचायत की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी भी कई बार तीन-चार दिन के अंतराल पर आती है।

ऐसे में ग्राम सभा और नगर पंचायत के बीच जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।


ग्रामीणों ने प्रशासन, ग्राम पंचायत और नगर पंचायत से तत्काल कूड़ा हटवाने, नियमित सफाई कराने और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो गंदगी और सड़क पर फैले कूड़े के कारण बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई