best news portal development company in india

गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट में गूंजा ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये’, डीएम ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी को अर्पित की पुष्पांजलि !

SHARE:

गांधी हाल में डीएम ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कलेक्ट्रेट में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

आजमगढ़ | दिनांक: 02 अक्टूबर 2026

 


आजमगढ़
। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट आजमगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा गांधी हाल में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ‘जय जवान, जय किसान’ के महामंत्र से देश के शौर्य और श्रम को एकाकार करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।

डीएम-एडीएम समेत जनमानस ने गाया गांधी जी का प्रिय भजन

कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये जे, पीड़ पराई जाणे रे’ की गूंज सुनाई दी जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित अधिकारियों और जनमानस ने सामूहिक रूप से भजन गाया कार्यक्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, अपर जिलाधिकारी गंभीर सिंह, डिप्टी कलेक्टर अतुल आनंद, जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार सहित कलेक्ट्रेट के कर्मचारी एवं जनपदवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई