रोल प्ले में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कटघर अव्वल, पोस्टर और निबंध में भी छात्राओं ने दिखाया दम आजमगढ़ में जनपद स्तरीय रोल प्ले, पोस्टर पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता आयोजित
आजमगढ़। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय रोल प्ले, पोस्टर पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद स्तर के लिए चयनित छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए विभिन्न सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर अपने विचार और प्रतिभा का प्रदर्शन किया प्रतियोगिताओं में स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, जिम्मेदार नागरिकता, जेंडर समानता, पोषण, स्वच्छता, प्रजनन स्वास्थ्य, एचआईवी से बचाव और इंटरनेट मीडिया के सुरक्षित उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।
रोल प्ले में कटघर प्रथम
रोल प्ले प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कटघर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अनजान शहीद दूसरे और बाबा रघुवर दास इंटर कॉलेज तथा पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
पोस्टर पेंटिंग में नाजिया ने मारी बाजी
पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में बाबा रघुवर दास इंटर कॉलेज सगड़ी की नाजिया ने प्रथम, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अनजान शहीद की खुशी ने द्वितीय और पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निबंध प्रतियोगिता में श्रुति विश्वकर्मा प्रथम
निबंध प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अतरौलिया की श्रुति विश्वकर्मा प्रथम, बाबा रघुवर दास इंटर कॉलेज की महिमा द्वितीय और पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रतिमा यादव तृतीय रहीं।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक शंभू शंकर और प्रधानाचार्या रुबी खातून सहित शिक्षक एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।








