best news portal development company in india

गांधी-शास्त्री जयंती पर आजमगढ़ में श्रद्धांजलि, डीएम ने सत्य-अहिंसा और स्वदेशी के संदेश को अपनाने की अपील

SHARE:

गांधी-शास्त्री जयंती पर आजमगढ़ में श्रद्धांजलि, डीएम ने सत्य-अहिंसा और स्वदेशी के संदेश को अपनाने की अपील

आजमगढ़ | 02 अक्टूबर 2026 | जिला प्रशासन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आजमगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार तथा विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद गांधी और शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कलेक्ट्रेट के गांधी हाल में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महान विभूतियों को नमन किया। जीजीआईसी की छात्राओं तथा हरिहरपुर संगीत घराने के कलाकारों ने गांधी जी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। जिलाधिकारी ने प्रतिभागी छात्राओं और कलाकारों को गांधी-शास्त्री की जीवनी पुस्तक एवं उपहार देकर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा देने में महात्मा गांधी का अतुलनीय योगदान रहा। उन्होंने सत्याग्रह, सत्य और अहिंसा, स्वराज, स्वदेशी, ग्रामोदय और अन्त्योदय जैसे गांधी जी के विचारों को अपनाने का संदेश दिया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान-जय किसान’ मंत्र और उनके योगदान को भी याद किया।

 

मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने पंचायतों के सशक्तिकरण, ग्राम स्वावलंबन और ‘वोकल फॉर लोकल’ पर जोर दिया। उन्होंने स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ावा देने की अपील की।

इस अवसर पर जनपद के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और संस्थानों में भी ध्वजारोहण, स्वच्छता अभियान, विचार गोष्ठी, भाषण, वाद-विवाद और परिचर्चाओं का आयोजन किया गया। जिला स्टेडियम में क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता हुई, जबकि चिकित्सालयों में मरीजों को फल, पौष्टिक आहार और दवाएं वितरित की गईं।

कार्यक्रमों के माध्यम से सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, ग्राम स्वराज, सामाजिक समरसता और स्वावलंबन के गांधीवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई