सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन कर रंगबाजी दिखाने का आरोप, पुलिस ने अभिभावक की मौजूदगी में कराई काउंसलिंग
आजमगढ़ | 02 अक्टूबर 2026 | थाना अहरौला
आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर लाइसेंसी राइफल के साथ रील बनाकर हथियार का प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है यह कार्रवाई पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन वज्रपात के तहत की गई।
पुलिस के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर “itz_yadav_sarkar” नामक आईडी से लाइसेंसी राइफल के साथ रंगबाजी प्रदर्शित करने वाली रील पोस्ट किए जाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद थाना अहरौला पुलिस ने संबंधित युवक को चिन्हित किया।
पुलिस ने उमाशंकर यादव पुत्र हीरालाल यादव, निवासी ग्राम शमशाबाद, थाना अहरौला को थाना परिसर में गिरफ्तार किया पुलिस के अनुसार, अभिभावक की मौजूदगी में युवक की काउंसलिंग भी कराई गई और उसे सोशल मीडिया के दुरुपयोग, कानून-व्यवस्था तथा इसके संभावित दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी दी गई पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर आमजन में भय अथवा असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न करने वाले कृत्यों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार शुक्ला, थाना अहरौला शामिल रहे।








