गांधी-शास्त्री जयंती पर युवा केंद्र लालगंज में हुई गोष्ठी, सत्य-अहिंसा और अनुशासन का दिया संदेश

आजमगढ़ | 02 अक्टूबर 2026 | युवा कल्याण विभाग

आजमगढ़ के लालगंज स्थित ब्लॉक युवा केंद्र पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला युवा कल्याण अधिकारी सुल्तान सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित हुआ गोष्ठी में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी लालगंज अनीश कुमार मौर्य तथा पीआरडी जवानों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों एवं आदर्शों पर प्रकाश डाला गया।

वक्ताओं ने सत्य, अहिंसा, राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के महत्व को रेखांकित करते हुए युवाओं से इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।









