संपूर्ण समाधान दिवस में 55 शिकायतें पहुंचीं, सीडीओ ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
मार्टिनगंज, आजमगढ़। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुईं। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर प्राथमिकता के आधार पर जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया जनसुनवाई में राजस्व विभाग से संबंधित सबसे अधिक 36 मामले आए। इसके अलावा पुलिस विभाग के छह, विकास विभाग के चार तथा अन्य विभागों से संबंधित नौ शिकायतें प्राप्त हुईं। शिकायतों को सुनने के बाद सीडीओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण की मौके पर जांच कर शिकायतकर्ता को राहत दिलाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए उन्होंने कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और निष्पक्ष तरीके से निस्तारण करते हुए उसकी रिपोर्ट भी समय से उपलब्ध कराई जाए इस दौरान उपजिलाधिकारी बलराम गुप्ता, तहसीलदार हर्षित कुमार पांडेय, न्यायिक तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव, सीडीपीओ सुनील कुमार सहित थाना बरदह के उपनिरीक्षक विनोद यादव, थाना दीदारगंज के उपनिरीक्षक अवधेश कुमार और थाना सरायमीर के उपनिरीक्षक बीके सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।








