best news portal development company in india

पुरानी रंजिश में युवक के गले में रस्सी का फंदा डालकर जान से मारने का प्रयास, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

SHARE:

लाठी-डंडे और लोहे की सब्बल से भी किया था हमला, रौनापार पुलिस ने घर से दबोचा

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक के गले में रस्सी का फंदा डालकर जान से मारने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को इटैली गांव निवासी दौलत पाण्डेय ने थाना रौनापार में तहरीर दी थी। आरोप था कि उनका भाई सौरभ पाण्डेय खेत की ओर गोबर फेंकने जा रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उसे घेर लिया।

आरोप है कि अभियुक्तों ने सौरभ के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर कस दिया। इसके बाद लाठी-डंडे और लोहे की सब्बल से उसके साथ मारपीट की गई, जिससे वह मौके पर बेहोश हो गया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

तहरीर के आधार पर रौनापार थाने में मु0अ0सं0 259/2026 दर्ज कर चन्द्रसेन पटेल समेत छह अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

मुखबिर की सूचना पर घर से गिरफ्तारी

मामले में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में 4 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक चन्द्रदेव यादव ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त चन्द्रसेन पटेल पुत्र रामाश्रय पटेल, निवासी ग्राम इटैली, थाना रौनापार, आजमगढ़, उम्र करीब 28 वर्ष को उसके घर से करीब सुबह 9:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले में नामजद अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चन्द्रसेन पटेल के खिलाफ रौनापार थाने में पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है। उसके आपराधिक इतिहास में मु0अ0सं0 12/2019, धारा 323/504/506/452 भादवि शामिल है। इसके अलावा वर्तमान मामले में मु0अ0सं0 259/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तार अभियुक्त

चन्द्रसेन पटेल पुत्र रामाश्रय पटेल, निवासी ग्राम इटैली, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 28 वर्ष।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

– उ0नि0 चन्द्रदेव यादव, थाना रौनापार

– का0 मन्टू यादव, थाना रौनापार

– का0 प्रमोद कुमार, थाना रौनापार

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई