best news portal development company in india

कूटरचित दस्तावेजों से फर्जी विवरण देकर पासपोर्ट बनवाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

SHARE:

पुराने पासपोर्ट की जानकारी छिपाकर नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि बदलकर दोबारा बनवाया था पासपोर्ट

आजमगढ़। कन्धरापुर थाना पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों और बदले हुए व्यक्तिगत विवरण के आधार पर फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को चन्द्रमा ऋषि आश्रम पुलिया के पास सड़क किनारे से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम समेत धोखाधड़ी और कूटरचना की धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

पुराने पासपोर्ट की जानकारी छिपाकर कराया नया पासपोर्ट

पुलिस के अनुसार, कन्धरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरीपुर निवासी सुनील कुमार पुत्र बुद्धिराम निषाद ने वर्ष 2005 में पासपोर्ट संख्या F2987665 बनवाया था। इसके आधार पर बाद में पासपोर्ट संख्या M3621632 का नवीनीकरण भी कराया गया।

आरोप है कि इसके बाद सुनील कुमार ने अपने पूर्व में जारी पासपोर्ट का विवरण छिपाते हुए वर्ष 2019 में अपने व्यक्तिगत विवरण में बदलाव कर फ्रेश कैटेगरी में दोबारा आवेदन किया। इसमें कथित तौर पर नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि में परिवर्तन किया गया। इसके बाद 15 अक्टूबर 2019 को पासपोर्ट संख्या V0011009 जारी हुआ।

मामले की जानकारी सामने आने के बाद 31 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक राकेश तिवारी की तहरीर पर थाना कन्धरापुर में मु0अ0सं0 218/2026 दर्ज किया गया।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कन्धरापुर पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, 4 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:44 बजे मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कन्धरापुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चन्द्रमा ऋषि आश्रम पुलिया के पास सड़क किनारे से वांछित अभियुक्त सुनील कुमार, उम्र करीब 43 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

इन धाराओं में दर्ज है मुकदमा

थाना कन्धरापुर में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 218/2026, धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि एवं धारा 12(1)(B) पासपोर्ट अधिनियम-1967 के तहत मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तार अभियुक्त

सुनील कुमार पुत्र बुद्धिराम निषाद, निवासी ग्राम हरीपुर, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 43 वर्ष।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

– प्र0नि0 केदार नाथ मौर्य, थाना कन्धरापुर

– का0 अरविन्द पटेल, थाना कन्धरापुर

– का0 नितेश यादव, थाना कन्धरापुर

– म0आ0 अनीता गुप्ता, थाना कन्धरापुर

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई