best news portal development company in india

सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

SHARE:

पुलिस जांच में सामने आया नाम, NBW जारी होने के बाद घर पर दबिश देकर बिलरियागंज पुलिस ने पकड़ा

आजमगढ़। सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के मामले में वांछित अभियुक्त को बिलरियागंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद जांच के दौरान अभियुक्त का नाम सामने आया था। न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी होने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी।

अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई थी मौत

पुलिस के अनुसार, 2 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 से 10:30 बजे के बीच पटवध कौतुक पुलिस बूथ के सामने स्व. उमेशचन्द्र सेठ को एक अज्ञात वाहन के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी थी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

घटना के संबंध में मृतक के पुत्र आनन्द सेठ ने 3 मार्च को थाना कन्धरापुर में प्रार्थना पत्र दिया था। इसके आधार पर थाना बिलरियागंज में मु0अ0सं0 53/2026, धारा 281/106(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

नोटिस के बाद भी थाने नहीं पहुंचा अभियुक्त

विवेचना के दौरान रामसेवक यादव पुत्र स्व. सुबेदार यादव, निवासी देवईत, थाना मेहनगर, आजमगढ़ का नाम मामले में सामने आया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त को धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत नोटिस देकर बयान दर्ज कराने तथा घटना से संबंधित अज्ञात ट्रैक्टर के संबंध में जानकारी देने के लिए थाना बुलाया गया था, लेकिन वह थाने उपस्थित नहीं हुआ।

इसके बाद 8 सितंबर 2026 को न्यायालय आजमगढ़ से अभियुक्त के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) प्राप्त किया गया और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

रात में घर पर दबिश देकर गिरफ्तारी

इसी क्रम में 3 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11:45 बजे बिलरियागंज पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर पर दबिश दी। पुलिस के अनुसार, रामसेवक यादव वहां मौजूद मिला। नाम-पता सत्यापित करने के बाद उसे गिरफ्तारी का कारण बताते हुए नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

रामसेवक यादव पुत्र स्व. सुबेदार यादव, निवासी देवईत, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 52 वर्ष।

पुलिस टीम

अतुल कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष बिलरियागंज

व0उ0नि0 योगेन्द्र कुमार

का0 अंजनी कुमार

का0 कमलेश कुमार यादव

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई