best news portal development company in india

ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने का काम करता है खेल अरुण राजभर

SHARE:

लोहरा में स्व. शेषभान सिंह की स्मृति में विशाल कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ

अतरौलिया, आजमगढ़। बाबा हनुमंत स्पोर्टिंग क्लब, लोहरा के तत्वावधान में स्वर्गीय शेषभान सिंह की स्मृति में आयोजित विशाल कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। मुख्य अतिथि सुभासपा नेता अरुण राजभर ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ को लेकर खिलाड़ियों और क्षेत्रीय युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर अरुण राजभर ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ और अनुशासित जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराने की है।

उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि गांवों से निकलने वाले प्रतिभावान खिलाड़ी अपनी मेहनत और लगन के बल पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं। आज के ग्रामीण खिलाड़ी भविष्य में ओलंपिक और एशियाई खेलों जैसे बड़े मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

मुख्य अतिथि ने टूर्नामेंट के आयोजन के लिए बाबा हनुमंत स्पोर्टिंग क्लब और आयोजकों को बधाई देते हुए प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर बाला निषाद, विशाल निषाद, वैष्णव प्रताप सिंह, अशोक पांडेय, रंजीत सिंह, सुनील मौर्य, रमेश गोंड, आशा विश्वकर्मा, दीपक कनौजिया, विक्रम सिंह, वैजनाथ उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी, खिलाड़ी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई