best news portal development company in india

तेज आंधी में मुख्य सड़क पर गिरा विशाल पीपल का पेड़, जीयनपुर-बिलरियागंज मार्ग घंटों जाम

SHARE:

कई दुकानें, ठेले और टेंपो क्षतिग्रस्त, बिजली के तार टूटने से बाजार की आपूर्ति ठप

आजमगढ़। सगड़ी तहसील के सराय सागर मालटारी बाजार में मंगलवार को तेज आंधी-बारिश के दौरान विशाल पीपल का पेड़ अचानक मुख्य सड़क पर गिर गया पेड़ गिरने से जीयनपुर-बिलरियागंज मार्ग पर घंटों आवागमन बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई पेड़ की चपेट में आने से सड़क किनारे मौजूद कई दुकानें, ठेले और टेंपो क्षतिग्रस्त हो गए वहीं पेड़ के साथ बिजली के तार भी टूट गए, जिससे पूरे बाजार की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई हालांकि, राहत की बात रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और कई लोग बाल-बाल बच गए देर शाम तक मुख्य सड़क से पेड़ नहीं हटाया जा सका था स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द पेड़ हटाकर मार्ग को सुचारू कराने और बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई