पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से भिड़ी अर्टिगा; टेनिस खिलाड़ी समेत 3 की मौत
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे अज्ञात ट्रक में पीछे से जा घुसी हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
हादसे में जान गंवाने वालों में एक टेनिस खिलाड़ी भी शामिल बताया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।








