best news portal development company in india

वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण, इमरान अहमद ‘हिटलर’ रहे मुख्य अतिथि

SHARE:

वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण, इमरान अहमद ‘हिटलर’ रहे मुख्य अतिथि

पवई, आजमगढ़। वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों की आवश्यकता को देखते हुए सोमवार को बस्ती चकगुलरा, जलदीपुर, पवई में सम्मान एवं सहायता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को आवश्यकता के अनुसार व्हीलचेयर, ट्राई-मोटरसाइकिल सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए।

कार्यक्रम में इमरान अहमद ‘हिटलर’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इमरान अहमद फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र-349 से बहुजन समाज पार्टी के मजबूत दावेदार के रूप में क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी मौजूदगी में जरूरतमंद दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए।

कार्यक्रम में भारत सरकार के उपक्रम ALIMCO के माध्यम से उपलब्ध कराए गए उपकरणों का भी वितरण किया गया। इस दौरान बहुजन समाज पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों एवं अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम का आयोजन ‘एक कदम मानव सेवा, मानवता की ओर’ की भावना के साथ किया गया। इस अवसर पर इमरान अहमद ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना समाज के प्रति जिम्मेदारी है और ऐसे कार्यों को आगे भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में रमेश चन्द्र, व्यवस्थापक बस्ती चकगुलरा पवई, शिवकुमार यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष आजमगढ़, गजराज सिंह यादव, आसरा डायरेक्टर आजमगढ़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सौजन्य राहुल अग्रसेन तथा सहयोग सूर्य शांति चिल्ड्रेन एकेडमी जलदीपुर की ओर से रहा।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई