हरिऔध कला केंद्र में सजी रंगोलियां, महिला सशक्तिकरण और विकसित भारत 2047 का दिया संदेश
आजमगढ़। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हरिऔध कला केंद्र प्रांगण में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की दीदियों सहित विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं।

रंगोलियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और विकसित भारत 2047 की थीम को प्रमुखता से दर्शाया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने विभिन्न रंगों और डिजाइनों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता एवं विकास का संदेश प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरिऔध कला प्रांगण में बनाई गई रंगोलियों का अवलोकन किया और प्रतिभागियों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

प्रतियोगिता में महिलाओं की भागीदारी ने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सहभागिता को भी रेखांकित किया।








