प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रभावी प्रशिक्षण देने के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दी गई तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी
आजमगढ़, 07 अक्टूबर 2026। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना के सफल एवं सुचारू संचालन की तैयारियों के तहत आजमगढ़ में चयनित फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम दो बैचों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/जिला जनगणना अधिकारी तथा अपर जिला जनगणना अधिकारी/DIO NIC ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया। अधिकारियों ने प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी और तकनीकी दक्षता का उपयोग आगामी चरण में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रभावी प्रशिक्षण देने के लिए करने के निर्देश दिए।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं, मोबाइल एप्लीकेशन, गणना प्रक्रिया, प्रपत्रों और आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया गया।
समापन अवसर पर अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों से जनगणना कार्य को पूरी गंभीरता, निष्ठा और निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूरा करने का आह्वान किया। साथ ही प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को आगे प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी, मास्टर ट्रेनर तथा प्रशिक्षणार्थी फील्ड ट्रेनर्स उपस्थित रहे।








