best news portal development company in india

सीएमओ को मिली शिकायत पर बिलरियागंज बाजार में हुई कार्रवाई, बिना पंजीकरण संचालित ओम चाइल्ड केयर सील

SHARE:

चार बेड के NICU में भर्ती दो बच्चों को परिजनों की सहमति से सुरक्षित दूसरे अस्पताल में कराया गया स्थानांतरित

आजमगढ़ 07 अक्टूबर 2026/ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा के पास प्राप्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिलरियागंज बाजार स्थित ओम चाइल्ड केयर के विरुद्ध कार्रवाई की। शिकायत में अस्पताल के बिना पंजीकरण संचालित होने तथा मौके पर चिकित्सक की अनुपस्थिति की बात सामने आई थी। मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ एवं निजी चिकित्सा प्रतिष्ठान के नोडल अधिकारी डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में टीम ने अस्पताल पहुंचकर जांच की।

जांच के दौरान अस्पताल का संचालन बिना आवश्यक पंजीकरण के पाया गया। मौके पर कोई चिकित्सक भी मौजूद नहीं था। अस्पताल में चार बेड का NICU वार्ड बना हुआ था, जिसमें दो बच्चे भर्ती थे। मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए टीम ने दोनों बच्चों के परिजनों को स्थिति से अवगत कराया। परिजनों की सहमति के बाद दोनों बच्चों को सुरक्षित रूप से दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित करा दिया गया। इस दौरान किसी प्रकार की कोई कैजुअल्टी अथवा जनहानि नहीं हुई।

जांच एवं आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम द्वारा ओम चाइल्ड केयर को सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान डिप्टी सीएमओ एवं निजी चिकित्सा प्रतिष्ठान के नोडल अधिकारी डॉ. मोहनलाल के साथ धीरेन्द्र कुमार शुक्ला, पटल सहायक भी मौजूद रहे।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा ने कहा कि जनपद में बिना पंजीकरण अथवा निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित निजी चिकित्सा प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में निर्धारित नियमों एवं मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई