best news portal development company in india

सरायमीर के मदरसे से लापता दो बालक सूरत से सकुशल लौटे, परिजनों ने आजमगढ़ पुलिस का जताया आभार

SHARE:

सरायमीर के मदरसे से लापता दो बालक सूरत से सकुशल लौटे, परिजनों ने आजमगढ़ पुलिस का जताया आभार

आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के मदरसा जामिया इस्लामिया कुरियावां से लापता हुए दो बालक सूरत से सकुशल वापस लौट आए हैं। दोनों बालकों के सुरक्षित घर लौटने पर परिजनों ने आजमगढ़ पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सहृदय धन्यवाद दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 को मदरसा जामिया इस्लामिया कुरियावां से 8 वर्षीय मो. साहिल और 16 वर्षीय निजामुद्दीन उर्फ राजिक लापता हो गए थे। मामले में 5 अक्टूबर को थाना सरायमीर में मु0अ0सं0 249/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को दोनों बालकों के परिजन उन्हें सूरत से सकुशल थाना सरायमीर लेकर पहुंचे। पूछताछ में मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों बालक अन्य लड़कों के साथ घूमने के लिए निकले थे और ट्रेन से सूरत चले गए थे।

दोनों बालकों के सकुशल वापस आने से परिजनों ने राहत की सांस ली। इस दौरान उन्होंने आजमगढ़ पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। मामले में उपनिरीक्षक बनारसी यादव द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई