best news portal development company in india

गंगा नदी के कटाव प्रभावित क्षेत्र का जिला पदाधिकारी ने किया स्थल निरीक्षण

SHARE:

गंगा नदी के कटाव प्रभावित क्षेत्र का जिला पदाधिकारी ने किया स्थल निरीक्षण

भागलपुर जिलान्तर्गत खरीक प्रखंड के राघोपुर स्थित महादेवपुर घाट के समीप गंगा नदी के किनारे हुए कटाव की घटना के मद्देनजर आज जिला पदाधिकारी, भागलपुर द्वारा अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, नौगछिया एवम संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में कटाव प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया गया

इस दौरान घटनास्थल पर चल रहे कटाव निरोधी एवं बाढ़ संघर्षात्मक कार्यों की जानकारी ली गई तथा प्रभावित क्षेत्र की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया गया जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों से कटाव की स्थिति, प्रभावित परिवारों एवं चल रहे बचाव कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

साथ ही, प्रभावित क्षेत्र में स्थिति पर सतत निगरानी रखने तथा आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया गया

जिला प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई