best news portal development company in india

आजमगढ़। शाहगढ़ बाजार में निकली श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की झांकी, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

SHARE:

शाहगढ़ बाजार में नवरात्र के पहले दिन भक्तिमय माहौल, महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की

आजमगढ़। सठियांव विकासखंड क्षेत्र के शाहगढ़ बाजार में शारदीय नवरात्र के पहले दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी की भव्य झांकी निकाली गई। झांकी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा झांकी में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। झांकी के गुजरने के दौरान लोगों ने श्रद्धापूर्वक दर्शन किए। महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही नवरात्र का पर्व भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है। इन दिनों श्रद्धालु मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना करते हैं। शाहगढ़ बाजार में भी पर्व को लेकर लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया झांकी को पारंपरिक रास्तों से होते हुए गांव और बाजार क्षेत्र में भ्रमण कराया गया। धार्मिक आयोजन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सिधारी थाने की पुलिस भी पर्याप्त संख्या में तैनात रही। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई