best news portal development company in india

दम है तो संभल से लड़कर दिखाएं योगी-अखिलेश!असदुद्दीन ओवैसी

SHARE:

दम है तो संभल से लड़कर दिखाएं योगी-अखिलेश: असदुद्दीन ओवैसी

आजमगढ़। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा ने हमेशा मुसलमानों को छलने का काम किया है। अब मुस्लिम समाज को किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है।

आजमगढ़ के दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अमौड़ा मोहिउद्दीनपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अगर दम है तो दोनों नेता संभल से चुनाव लड़कर दिखाएं। संभल की जनता दोनों को करारा जवाब देगी और हराकर भेजेगी।

ओवैसी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में मुसलमानों के घरों, मस्जिदों और कब्रिस्तानों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जौहर एयरपोर्ट का नाम बदलकर यूपी सरकार ने नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट कर दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार को अब एनकाउंटर का नाम बदलकर प्रधानमंत्री गोली चलाओ और देश जलाओ कर देना चाहिए।

उन्होंने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उसका नाम बदलकर प्रधानमंत्री सरकार बना देना चाहिए। ओवैसी ने कहा कि समाजवादी पार्टी से पांच बार विधायक रह चुके आजमगढ़ के पूर्व विधायक आलमबदी आजमी का भी उन्होंने जिक्र किया ओवैसी ने कहा कि भाजपा के साथ केवल एक प्रतिशत पूंजीपति ही खड़े हैं, जबकि बाकी लोग उसके साथ नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार जनता को राजनीतिक दलों की वास्तविकता समझ में आएगी और भाजपा का भ्रम टूटेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दल ओवैसी की पार्टी को भाजपा की बी-टीम बताकर बदनाम करते हैं, जबकि चुनाव में उनकी पार्टी अपने दम पर लड़ती है। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के नेताओं को भी अपने राजनीतिक रुख पर जवाब देना चाहिए।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई