best news portal development company in india

जौनपुर में दुर्गा पूजा पंडाल में उतरा करंट, सात वर्षीय बालक की मौत; डीएम ने दिए जांच के निर्देश !

SHARE:

जौनपुर में दुर्गा पूजा पंडाल में उतरा करंट, सात वर्षीय बालक की मौत; डीएम ने दिए जांच के निर्देश

जौनपुर। जिले के मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के खटहरा गांव में रविवार रात दुर्गा पूजा पंडाल में करंट उतरने से सात वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना को लेकर जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए जिले के सभी दुर्गा पूजा पंडालों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार, खटहरा गांव निवासी नीरज सरोज का सात वर्षीय बेटा रीवांश सरोज नगर बाजार के बघरी स्थित माइक्रोटेक स्कूल में एलकेजी का छात्र था रविवार रात वह अपने दोस्तों के साथ घर से करीब 200 मीटर दूर स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल में आरती में शामिल होने गया था बताया गया कि आरती के दौरान पंडाल में लोहे के पाइप में करंट उतर आया। इसी पाइप में बिजली का तार गुजरा हुआ था उसकी चपेट में आने से रीवांश करंट से झुलस गया परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रशासन की अनुमति के बिना लगाया गया था पंडाल

समाचार के मुताबिक, दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित करने के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। बिजली की व्यवस्था के लिए कटिया लगाई गई थी इसी दौरान लोहे के पाइप में करंट उतरने से यह दर्दनाक हादसा हुआ घटना ने सार्वजनिक आयोजनों में विद्युत सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

रीवांश परिवार का इकलौता चिराग था बेटे की मौत की खबर मिलते ही उसकी मां नीलू बेसुध हो गईं वह बार-बार अपने बेटे को याद कर रही थीं मां की आंखों के सामने बेटे की यादें और उसके साथ बिताए पल घूम रहे हैं परिवार के लिए यह दुख सहन करना बेहद मुश्किल हो गया हैरिपोर्ट के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर पिता नीरज रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर से घर लौटे परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया इसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई की और देर रात शव को गोमती नदी में प्रवाहित कर दिया गया।

डीएम ने जिले के सभी पूजा पंडालों की जांच के दिए निर्देश

दुर्गा पूजा पंडाल में करंट उतरने से बालक की मौत के बाद जिलाधिकारी सेमु‍एल पाल एन ने जिले के सभी दुर्गा पूजा पंडालों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की ओर से विद्युत सुरक्षा, बिजली की व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर पहले भी निर्देश जारी किए गए थे इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण और भौतिक सत्यापन नहीं किए जाने की बात सामने आई है खबर के मुताबिक, एसडीएम समेत बिजली विभाग के अधिकारियों ने न तो मौके पर जाकर जांच की और न ही रिपोर्ट सौंपी डीएम ने एसडीएम सहित विद्युत वितरण खंड के प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ, शाहगंज तथा मछलीशहर के अधिशासी अभियंताओं और विद्युत सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों को जांच कर मंगलवार तक रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

पंडालों में बिजली और अग्नि सुरक्षा की होगी जांच

जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम और संबंधित अधिकारियों को दुर्गा पूजा पंडालों में विद्युत व्यवस्था तथा अग्नि सुरक्षा की जांच कर प्रमाणपत्र देने के निर्देश दिए हैं प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी पूजा पंडाल में बिजली के असुरक्षित कनेक्शन या अन्य लापरवाही के कारण दोबारा ऐसी घटना न हो सात वर्षीय रीवांश की मौत ने धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था की अहमियत को फिर सामने ला दिया है अब प्रशासन की जांच में यह स्पष्ट होगा कि पंडाल में बिजली की व्यवस्था कैसे की गई थी और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन क्यों नहीं हुआ।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई