best news portal development company in india

विद्यालयी योगासन प्रतियोगिता में वाराणसी चैंपियन, आजमगढ़ को उपविजेता का खिताब !

SHARE:

विद्यालयी योगासन प्रतियोगिता में वाराणसी चैंपियन, आजमगढ़ को उपविजेता का खिताब

आजमगढ़। शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी योगासन प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। वहीं, आजमगढ़ मंडल ने उपविजेता का खिताब हासिल किया, जबकि अलीगढ़ और लखनऊ मंडल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में बालिका और बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 12 अक्टूबर तक निर्धारित था, लेकिन 12 अक्टूबर को डीएलएड परीक्षा होने के कारण मुकाबले 11 अक्टूबर की देर शाम तक ही संपन्न करा लिए गए। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मंडलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और योगासन में अपनी दक्षता का परिचय दिया।

बालिका वर्ग में आजमगढ़ का शानदार प्रदर्शन

टीम चैंपियनशिप के अंतर्गत अंडर-14 बालिका वर्ग में आजमगढ़ मंडल ने पहला स्थान हासिल किया। वाराणसी दूसरे और लखनऊ तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में लखनऊ ने प्रथम, वाराणसी ने द्वितीय और आजमगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंडर-19 बालिका वर्ग में वाराणसी मंडल पहले, आजमगढ़ दूसरे और सहारनपुर तीसरे स्थान पर रहा।

बालक वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा

बालक वर्ग के अंडर-14 मुकाबलों में अलीगढ़ मंडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वाराणसी दूसरे और सहारनपुर तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग में वाराणसी मंडल ने पहला तथा आजमगढ़ मंडल ने दूसरा स्थान हासिल किया प्रतियोगिता में सहारनपुर के कार्तिक को बालक वर्ग का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वहीं, आजमगढ़ की स्पर्श और ऋषिका ने बालिका वर्ग में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान प्राप्त किया।

विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता के समापन समारोह में सह जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और प्रतियोगिता से जुड़े निर्णायक मौजूद रहे प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल के खिलाड़ियों ने कई वर्गों में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा साबित की। ओवरऑल चैंपियनशिप में उपविजेता बनने के साथ ही मंडल ने प्रदेशीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई