best news portal development company in india

जीयनपुर पुलिस ने किशोरी से संबंधित मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

SHARE:

निजामाबाद क्षेत्र के निवासी आरोपी को बेरमा कोटवा मोड़ से पकड़ा, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में दर्ज है मुकदमा

आजमगढ़, 14 अक्टूबर 2026। जीयनपुर थाना पुलिस ने किशोरी से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर बेरमा कोटवा मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान साहिल (24) पुत्र छांगुर निवासी डोडोपुर जोगियाना, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है।

10 अक्टूबर को दर्ज हुआ था मुकदमा

पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को एक किशोरी के घर से बिना बताए चले जाने और वापस नहीं लौटने के संबंध में थाने पर तहरीर दी गई थी। इसके आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 0412/2026 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था विवेचना के दौरान मामले में धारा 64(1), 87 बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 की बढ़ोतरी की गई।

मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी

वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जीयनपुर पुलिस ने 14 अक्टूबर को सुबह करीब 9:20 बजे आरोपी साहिल को बेरमा कोटवा मोड़ से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई