best news portal development company in india

दुष्कर्म, मारपीट और धमकी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

न्यायालय के आदेश पर दर्ज मुकदमे में मेंहनगर पुलिस की कार्रवाई, मऊ जनपद का निवासी है गिरफ्तार अभियुक्त

आजमगढ़, 14 अक्टूबर 2026। मेंहनगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने के आरोपों से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शकील (करीब 60 वर्ष) पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी हट्ठी मदारी, थाना कोतवाली, जनपद मऊ के रूप में हुई है।

न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ था मुकदमा

पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्राप्त तहरीर के आधार पर मेंहनगर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 339/2026 दर्ज किया गया था। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 115(2), 352 और 351(3) के तहत मामला पंजीकृत किया गया।

प्रकरण में ससुर पर दुष्कर्म एवं छेड़खानी तथा ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए गए थे। मामले की विवेचना जारी है।

कस्बा मेंहनगर से हुई गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक, 14 अक्टूबर को उपनिरीक्षक मयंक नारायण सिंह ने कांस्टेबल अब्दुल अहद और कांस्टेबल विकास पटेल के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शकील को कस्बा मेंहनगर से सुबह करीब 9:45 बजे गिरफ्तार किया पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। मामले में लगाए गए आरोप विवेचनाधीन हैं।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई