best news portal development company in india

आजमगढ़: सिधारी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गोरखपुर रेलवे स्टेशन से दो लापता किशोरों को किया सकुशल बरामद

SHARE:

आजमगढ़: सिधारी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गोरखपुर रेलवे स्टेशन से दो लापता किशोरों को किया सकुशल बरामद

स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे दोनों किशोर, परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए आजमगढ़ पुलिस का जताया आभार

आजमगढ़, 16 अक्टूबर 2026। जनपद के थाना सिधारी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लापता दो किशोरों को 24 घंटे के भीतर गोरखपुर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। दोनों किशोरों की सुरक्षित बरामदगी से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।

स्कूल जाने के लिए निकला था किशोर, नहीं पहुंचा विद्यालय

पुलिस के अनुसार, थाना सिधारी क्षेत्र के ग्राम मुहम्मदल्ला निवासी संजय कुमार ने 14 अक्टूबर 2026 को शिकायत दर्ज कराई कि उनका लगभग 12 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार घर से नौरंग इंटर कॉलेज, निबी में पढ़ने के लिए निकला था, लेकिन विद्यालय नहीं पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिधारी में मु0अ0सं0 421/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

गोरखपुर रेलवे स्टेशन से हुई बरामदगी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित कर किशोरों की तलाश शुरू की गई।

इसी क्रम में 15 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक शिवम द्विवेदी ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए दोनों किशोरों को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की।

बरामद किशोरों का विवरण

बरामद किशोरों में आर्यन कुमार (12 वर्ष), पुत्र संजय कुमार, निवासी ग्राम मुहम्मदल्ला, थाना सिधारी, आजमगढ़ तथा आकाश राजभर (14 वर्ष), पुत्र उमेश राजभर, निवासी ग्राम निबी, थाना रानी की सराय, आजमगढ़ शामिल हैं।

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

किशोरों की बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवम द्विवेदी, कांस्टेबल अखिलेश कुमार गौंड और रिजर्व कांस्टेबल इरफान खान शामिल रहे।

दोनों किशोरों के सकुशल मिलने पर उनके परिजनों ने आजमगढ़ पुलिस को धन्यवाद दिया। पुलिस का कहना है कि जनपद में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश और उनकी सकुशल बरामदगी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई