best news portal development company in india

आजमगढ़: एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

SHARE:

संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश

आजमगढ़, 16 अक्टूबर 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पीड़ितों की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारिक और सहायक पुलिस अधीक्षक ईश्वर लाल गुर्जर भी उपस्थित रहे।

एसएसपी ने फरियादियों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण में पारदर्शिता बनाए रखते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

आजमगढ़ पुलिस ने आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान तथा पुलिस के प्रति जनविश्वास को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई