best news portal development company in india

नवविवाहित जोड़ों ने लिया जनगणना-2027 में सही जानकारी देने का संकल्प, सेल्फी पॉइंट बना जागरूकता का केंद्र

SHARE:

नवविवाहित जोड़ों ने लिया जनगणना-2027 में सही जानकारी देने का संकल्प, सेल्फी पॉइंट बना जागरूकता का केंद्र

आजमगढ़, 16 अक्टूबर, 2026 जनगणना-2027 के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद आजमगढ़ में जनगणना जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सावित्रीबाई फुले राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज आजमगढ़ में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में नवविवाहित जोड़ों ने सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेकर जनगणना में सक्रिय भागीदारी करने तथा जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले सभी 40 प्रश्नों की सही-सही जानकारी देने का संकल्प लिया।

नवविवाहित जोड़ों ने इस पहल के माध्यम से “हमारी जनगणना, हमारा विकास” का संदेश देते हुए कहा कि जनगणना में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है। उन्होंने अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जनगणना के प्रति जागरूक करने तथा जनगणना के दौरान सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

इस जागरूकता अभियान में जनपद आजमगढ़ के मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सिंह, सैमुल्लाह अंसारी एवं अरविंद यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सेल्फी पॉइंट एवं जनसंपर्क के माध्यम से आमजन को जनगणना के महत्व, इसकी प्रक्रिया तथा सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराने की आवश्यकता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उनके प्रयासों का उद्देश्य जनगणना को केवल एक शासकीय प्रक्रिया तक सीमित न रखते हुए इसे जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाना है, जिसमें प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सक्रिय सहयोग प्रदान करे।

मास्टर ट्रेनर्स ने नागरिकों से अपील की कि वे जनगणना-2027 में बढ़-चढ़कर भाग लें, पूछे जाने वाले सभी प्रश्नों के सही उत्तर दें तथा अपने परिवार, परिचितों एवं समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने जनगणना जागरूकता अभियान में अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया।

सही जानकारी, सक्रिय जनभागीदारी और व्यापक जनजागरूकता — सफल जनगणना की आधारशिला।

हमारी जनगणना, हमारा विकास।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई