best news portal development company in india

शारदीय नवरात्रि को लेकर अलर्ट आजमगढ़ पुलिस, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अधिकारियों ने की पैदल गश्त

SHARE:

एसपी सिटी मानुष पारिक और सीओ शुभम तोदी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश

आजमगढ़, 16 अक्टूबर 2026। शारदीय नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए आजमगढ़ पुलिस अलर्ट मोड में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों ने शहर के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लियाl

अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारिक, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने पुलिस बल के साथ चौक, तकिया, हर्रा की चुंगी और पहाड़पुर चौकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और त्योहार के दौरान सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों ने त्योहार के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आजमगढ़ पुलिस ने कहा कि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना और त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस प्रशासन सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई