best news portal development company in india

जहानागंज: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

SHARE:

आजमगढ़: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

जहानागंज पुलिस ने परदेशी मोड़ के पास से की गिरफ्तारी, बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज है मुकदमा

आजमगढ़, 17 अक्टूबर 2026। आजमगढ़ की जहानागंज पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को थाना जहानागंज क्षेत्र की एक महिला ने अपनी करीब 15 वर्षीय पुत्री को चन्दन पुत्र सुफेर द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान मामले में धारा 65(1) बीएनएस तथा धारा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में 17 अक्टूबर को उपनिरीक्षक गौरव सिंह ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर परदेशी मोड़ के पास से वांछित अभियुक्त चन्दन पुत्र सुफेर, निवासी ग्राम मैनुद्दीनपुर, थाना जहानागंज, उम्र करीब 21 वर्ष, को गिरफ्तार किया। पंजीकृत मुकदमा: मु0अ0सं0 201/2026, धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट, थाना जहानागंज।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई