मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत निजामाबाद के गन्धुवई गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा पर दिया जोर

आजमगढ़। मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत रविवार को थाना निजामाबाद क्षेत्र के गन्धुवई गांव में बाल विवाह एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महिला एवं बाल कल्याण विभाग के समन्वय से आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसकी रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।
ग्रामीणों से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने और महिलाओं एवं बच्चों को सुरक्षित, सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने में सहयोग करने की अपील की गई।

पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में निरीक्षक निहार नंदन, थाना प्रभारी राकेश सिंह, महिला एवं बाल कल्याण विभाग से प्रीति उपाध्याय और अन्नू सिंह, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 से संजय शाही, चौकी प्रभारी फरिहा चित्रांशु मिश्रा, चौकी प्रभारी बदरका प्रियंका तिवारी तथा मिशन शक्ति अभियान की प्रभारी पूनम विश्वकर्मा मौजूद रहीं।

आजमगढ़ पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।








